4 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप, आरोपी को 20 साल की जेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2 साल पहले एक 4 साल की बच्ची का 'डिजिटल रेप' करने के आरोपी को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी गुड़गांव के एक नामी प्राइवेट स्कूल में बस कंडक्टर का काम करता था। कोर्ट ने K.G. में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के डिजिटल रेप के आरोप में उसे 20 साल की सजा दी और साथ ही 50,000 रु. का जुर्माना भी लगाया है। आपको बता दें डिजिटल रेप का ये मामला अगस्त 2016 का है, जब बच्ची स्कूल बस में घर लौट रही थी। कंडक्टर ने उसके साथ यौन शोषण किया था।
