कानून बनने के बाद भी नहीं रूक रहे मामले, निकाह के डेढ़ घंटे बाद ही पति ने इस वजह से दिया तीन तलाक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सरकार के कानून बनाने के बावजूद तीन तलाक के मामले नहीं रूक रहे हैं। निकाह के महज डेढ़ घंटे बाद ही तीन तलाक का मामला सामने आया है। आगरा में निकाह पढ़े जाने के डेढ़ घंटे बाद ही शौहर ने दहेज में कार न मिलने के कारण बेगम को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने दूल्हन की मां की शिकायत पर दूल्हा समेत चार के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया है।