विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे मनीष
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किलो) ने किर्गीस्तान के यूलू अर्गेन कादिरबेक को 5-0 से हराकर विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। अब उनका सामना नीदरलैंड के एनरिको लाक्रूज से होना है। वहीं एशियाई चैंपियन अमित पंघाल (52 किलो) और एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट (57 किलो) और आशीष कुमार (75 किलो) को पहले दौर में बाय मिले।