देश में जल्दी ही कई रेलवे स्टेशनों के बदलेंगे नाम, सरकारें कर रही हैं विचार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय रेल के कई और स्टेशनों के नाम जल्द बदलने जा रहे हैं। जहां मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय हुआ, वहीं इलाहाबाद भी अब प्रयागराज हो गया है। जल्द ही इसकी घोषणा भी की जाएगी। राज्य सरकारों और सांसदों से लगातार मिल रहे इस तरह के सुझाव पर काम करने में रेलवे को खासी दिक्कत आती है। इसलिए रेलवे ने एक साथ देश भर के कई रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला किया है। वहीं इससे जुड़ी तमाम प्रकिया को जल्द निपटाया जाएगा।
