झारखंड: माओवादियों ने मतदान से पहले BJP कार्यालय को बम से उड़ाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पहले माओवादियों ने पलामू जिले के हरिहरगंज स्थित BJP कार्यालय को बम से उड़ाया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने लोकतंत्र विरोधी पर्चे भी फेंके। जिसमें लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की अपील की गई। पलामू का हरिहरगंज क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है। 12 उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सुरक्षाबलों को मुस्तैद किया गया।
