बिकिनी फोटोशूट के बहाने 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़, मराठी एक्टर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मराठी टीवी एक्टर मंदार कुलकर्णी को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। उनपर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप है। फोटोशूट के बहाने मंदार ने पहले तो लड़की को घर बुलाया। फिर बिकिनी फोटोशूट के बहाने पीड़िता की कई तस्वीरें क्लिक कीं और पीड़िता संग छेड़छाड़ की कोशिश की। 35 वर्षीय एक्टर के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।
