चंद्रयान-2 से प्रभावित हुए मारिशस के पीएम, भविष्य में इसरो के साथ काम करने की जताई इच्छा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत का चंद्रयान-2 मिशन भले ही अपने अंजाम तक नहीं पहुंच सका हो लेकिन इसरो के इस प्रयास ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। यही वजह है कि अब मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनुथ ने इस मिशन को लेकर मोदी सरकार और इसरो को बधाई दी। साथ ही उन्होंने भविष्य में अंतरिक्ष मिशनों के लिए इसरो के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। चंद्रयान-2 भारत का दूसरा चंद्र मिशन है।