एमसी मैरी कॉम बनीं एशिया की सर्वश्रेष्ठ एथलीट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया है। उन्हें एशियन स्पोर्ट्सराइटर्स यूनियन द्वारा मलयेशिया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एशिया का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। मैरी कॉम के अलावा दक्षिण कोरिया के स्टार फुटबॉलर हेयुंग मिन को भी सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में चुना गया। कतर पुरुष फुटबॉल टीम और जापान महिला फुटबॉल टीम को एशिया की बेस्ट टीम चुना गया।