अलकायदा प्रमुख की गीदड़ भभकी पर विदेश मंत्रालय का जवाब, ऐसी धमकियां हम आए दिन सुनते रहते हैं
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कश्मीर में हिंसा फैलाने की धमकी दी है, जिसको विदेश मंत्रालय ने कोरी धमकी करार दिया है. अल शबाब द्वारा जारी वीडियो को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा,' मुझे नहीं लगता कि इनको गंभीरता से लेना चाहिए. हमारे सुरक्षा बल के पास पर्याप्त संसाधन हैं और हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में सक्षम हैं.'
