भारत-नेपाल के बीच बैठक, नेपाल में बिना वर्क परमिट के भारतीयों को काम नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेपाल और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों देशों के व्यापार समझौतों की समीक्षा के लिए आज पोखरा में मुलाकात की। व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सचिव स्तर की यह दूसरी बैठक है। अब नेपाल में भारतीय कामगारों को बिना परमिट के काम करने की इजाजत नहीं होगी। गौरतलब है कि नेपाल सरकार ने वहां पर उद्योगों, कंपनियों और अन्य संस्थानों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वर्क परमिट अनिवार्य कर दिया है।
