मैं 41 घंटे की फ्लाइट लेकर नहीं आ सकता भारत- चोकसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बैंकिंग घोटाले को अंजाम देकर एंटीगा में बैठे मेहुल चोकसी ने कहा है कि वो फ्लाइट में 41 घंटे का सफर करके भारत नहीं आ सकता है। चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट स्पेशल कोर्ट में ED द्वारा दायर याचिका के जवाब में उसने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर ये बात कही। इसके साथ ही ED की याचिका को रद्द करने की मांग करते हुए चोकसी ने कहा कि बकाया चुकाने के लिए वो PNB से बात कर रहा है।
