#MeToo: फिल्मकार नंदिता दास के पिता पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Prokerala.com
एक कंपनी की Co-Founder निशा बोरा ने एक्ट्रेस-फ़िल्मकार नंदिता दास के पिता जतिन दास पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। निशा ने कहा कि 2004 में नई दिल्ली के एक स्टूडियो में जतिन दास ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इस पर नंदिता ने लिखा कि #MeToo की समर्थक होने के नाते और अपने पिता पर आरोप लगने के बावजूद वो इसके लिए आवाज़ उठाती रहेंगी। हालांकि अपने पिता जतिन दास पर निशा बोरा द्वारा लगाए गए आरोपों को नंदिता ने सिरे से खारिज कर दिया।
