x

#MeToo: महिला पत्रकार ने अब BCCI के CEO पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दुनिया भर में चल रहे #MeToo कैपेंन की आग अब BCCI तक फैल चुकी है। इस बार BCCI के CEO राहुल जौहरी यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसते नजर आ रहे हैं। एक महिला पत्रकार ने अपनी पहचान उजागर ना करते हुए राहुल जौहरी पर @PedestrianPoet नाम के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। एक ई-मेल का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए BCCI के CEO पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार ने कहा कि- राहुल मुझे नौकरी दिलवाने के बदले मुझसे "कुछ" चाहते थे।