MI ने RCB को 6 रन से हराया, विराट ने पूरे किए 5000 रन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: IPL
IPL के कल हुए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत MI ने RCB को 6 रन से हराया। तीन बार की चैम्पियन MI की दो मैचों में ये पहली जीत है। दूसरी तरफ बेंगलोर की लगातार दूसरी हार है। वहीं RCB कैप्टन विराट कोहली ने IPL के 12वें संस्करण के सातवें मैच में 5000 रन पूरे किए। कोहली से पहले सुरेश रैना ये रिकॉर्ड बना चुके हैं।
