मियांदाद के बिगड़े बोल, कहा- पहले चलाया बल्ला, पर कश्मीरियों के लिए चलेगी तलवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वो कश्मीर के लोगों के प्रति एकजुट होने की बात कर रहे हैं और भड़कीले बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा- कश्मीरियों आपको जरा भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। मैंने पहले बल्ले से छक्का मारा था, अब तलवार का भी इस्तेमाल कर सकता हूं।
