22 साल में 4 गुना बढ़ी छोटी बच्चियों से रेप की घटनाएं: रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते 22 सालों में भारत में बच्चियों से रेप की घटनाएं बढ़कर चार गुना हुई। 6 संगठनों की संयुक्त रिपोर्ट में ये बात कही गई। रिपोर्ट में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला दिया गया, जिसके मुताबिक 1994 में बच्चियों के साथ रेप की 3,986 घटनाएं हुईं, जो 2016 में 4.2 गुना बढ़कर 16,863 हुई। भारत में 2016 में बच्चों के विरूद्ध 1,06,958 अपराध हुए। उनमें से ज्यादातर अपराध अपहरण (52.3%) और रेप समेत यौन अपराध (34.4%) थे।
