मिस्बाह ने कोच बनने के लिए मांगे 40 लाख रुपये महीना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान मिस्बाह उल हक ने पाक की राष्ट्रीय टीम का हेड कोच बनने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने दो शर्तें रखी हैं। पहली उन्हें मिकी ऑर्थर से ज्यादा वेतन दिया जाए। दूसरी पाकिस्तान के अलावा पीएसएल टीम की कोचिंग की भी लिखित मंजूरी मिले। मिस्बाह हर महीने करीब 40 लाख रुपए तनख्वाह मांग रहे हैं। खस्ताहाल बोर्ड के लिए रकम देना मुश्किल काम है।