पाक की नापाक हरकत, मिसाइल परीक्षण, सीजफायर उल्लंघन और अब कच्छ में घुसपैठ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे पुंछ के मेंढर सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया। वहीं इसके साथ ही बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का भी परीक्षण किया। सतह से सतह पर 290 से 320 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम गजनवी मिसाइल 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा पाक कमांडो ने कच्छ के जल-क्षेत्र में घुसपैठ की। नौसेना ने गुजरात के बंदरगाहों को अलर्ट किया।
