Indian Women's Cricket Team में Controversy, मिताली राज ने कोच रमेश पोवार पर लगाए संगीन आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mykhel
मिताली राज ने महिला टीम के कोच रमेश पोवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बता दें मिताली राज ने BCCI को चिट्ठी लिखते हुए आरोप लगाया है कि मेरा हरमनप्रीत कौर के साथ कोई विवाद नहीं है, लेकिन वो कोच रमेश पोवार के फैसले के साथ थीं। रमेश पोवार ने मुझे प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला किया और हरमनप्रीत ने उनके फैसले का समर्थन किया। मैं देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहती थी और इसका मुझे बेहद दुख है कि हमने एक सुनहरा मौका गंवा दिया।
