पल्लवी के साथ आपसी सहमति से बने थे संबंध, नहीं किया दुष्कर्म- अकबर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मीटू मामले में फंसे पूर्व विदेश मंत्री एमजे अकबर पर लगे दुष्कर्म के नए आरोप के बाद उन्होंने सफाई पेश की है। नेशनल पब्लिक रेडियो में चीफ बिजनेस रिपोर्टर पल्लवी गोगोई नाम की पत्रकार के आरोपों को लेकर उन्होंने अपना बयान दिया है। एमजे अकबर ने कहा है कि पल्लवी से उनके संबंध आपसी सहमति से बने थे। बता दें कि पल्लवी ने वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक कॉलम में आपबीती बयां की है। उधर, अकबर के वकील ने इन सब आरोपों को झूठा करार दिया है।
