जब आधी रात को कश्मीर में घनघनाने लगे लोगों के मोबाइल फोन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाबंदियों के महीनेभर बाद कश्मीर घाटी में आधी रात को फोन की घंटियां बजीं। मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बहाल हुईं। कश्मीर के एक बड़े इलाके में लैंड लाइन सेवा भी बहाल कर दी गई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग,कुपवाड़ा, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिलों में मोबाइल फोन की घंटियां बज रही हैं। एक दिन पहले तक घाटी में 95 टेलीफोन एक्सचेंजों में से 76 में लैंडलाइन सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं।
