सिम निकालने और आईएमईआई नंबर बदलने के बाद भी ट्रेस होगा मोबाइल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार अगले महीने मोबाइल फोन चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए नई तकनीक शुरू करने जा रही है। दूर संचार विभाग ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स के साथ नई तकनीक तैयार की है। इसके तहत फोन से सिम कार्ड निकालने और आईएमईआई नंबर को बदलने के बाद भी नई तकनीक से फोन को ट्रेस किया जा सकेगा। 26 जुलाई को इसे लॉन्च किया जा सकता है।