केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के फेज-4 को दी मंजूरी, ये होंगे स्टेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केन्द्र ने दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज-4 के 6 में से 3 कॉरिडोर को मंजूरी दे दी। इन पर 24 हजार 948.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मेट्रो के चौथे चरण में एयरोसिटी से तुगलकाबाद, आरके आश्रम से जनकपुरी पश्चिम और मौजपुर से मुकुंदपुर के बीच कुल 61.689 किमी. लंबी लाइन बिछेगी। बता दें इन तीनों लाइनों पर 46 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिनमें से 17 अंडरग्राउंड तथा 29 एलिवेटिड होंगे।
