पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए PM मोदी ने सेना को दी पूरी आजादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
PM मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए सुरक्षाबलों को पूरी आजादी दे दी है। PM मोदी ने आज CCS बैठक में कहा कि- हमले से पूरे देश में आक्रोश है, इस समय लोगों का खून खौल रहा है। लेकिन देश की जनता को सेना के शौर्य पर पूरा भरोसा है। मैं आतंकी संगठनों को और उनके सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि वो बहुत बड़ी गलती कर गए हैं। PM मोदी ने इस दौरान पाकिस्तान को उसकी गलती का खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी।
