मोदी सरकार NCR को देगी मेट्रो की सौगात, दीवाली से पहले पिंक रूट पर दौड़ेंगी मेट्रो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कई महीनों से नए मेट्रो रूट का इंतजार कर रहे लाखों यात्रियों को दीपावली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। दीपावली के पहले दिल्ली मेट्रो के सबसे बड़े पिंक रूट के बचे 2 सेक्शन के अलावा NCR के बल्लभगढ़, गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट भी दीवाली के पहले यात्रियों के लिए शुरू हो सकते हैं। बता दें NCR के हरियाणा व यूपी के इन मेट्रो रूट को PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने इस बात की जानकारी दी।
