75 रुपये का सिक्का जारी करेगी मोदी सरकार, सिक्के पर छपे होंगे सुभाष चंद्र बोस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सरकार अब 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। साथ ही ये 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक धातु से बना होगा। केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट 75 रुपये का ये सिक्का तैयार करेगी। बता दें सिक्के पर सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना होगा।
