x

हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए मोहम्मद अजहरुद्दीन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

मैच फिक्सिंग के कारण कभी आजीवन प्रतिबंध झेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया। अपने जमाने के कलात्मक बल्लेबाज अजहर को एचसीए चुनाव में 173 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रकाश चंद जैन को 73 मत मिले। वहीं इस जीत से अजहर ने क्रिकेट प्रशासन में नयी पारी का आगाज किया और एचसीए के लिए बेहतर काम करने की शपथ भी ली।