वर्ल्ड कप से बाहर हुए शहजाद, रोते-रोते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाए संगीन आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगान विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर फिट होने के बावजूद खुद को वर्ल्ड कप 2019 से बाहर किए जाने का आरोप लगाया। ये बात साझा करते हुए शहजाद रोने भी लगे। बकौल शहजाद वो घुटने में लगी चोट से उबर रहे थे। लेकिन टीम मैनेजर ने उन्हें वापस अफगानिस्तान भेजने और उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज इकरम अली खील के टीम में शामिल होने की बात कही।
