महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक; मुंबई, पालघर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मानसून ने आज आखिरकार महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। आज सुबह मुंबई, पालघर समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान मुंबई का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। कल स्काईमेट का अनुमान था कि अगले 48 घंटे में मुंबई में 100 मिमी तक बारिश होगी। बता दें मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में दिल्ली पहुंच सकता है।
