दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में जमकर बरसे बादल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दोपहर बाद अंधेरा छा गया। जिसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई और इसके साथ ही मॉनसून की पहली बारिश ने दिल्ली में दस्तक दी। दिल्ली एनसीआर (गाजियाबाद मेरठ, बागपत) में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश से पहले आंधी चली, जिसकी वजह से हवा की गति बहुत तेज रही। बादलों और सूरज की लुकाछिपी के बीच आज दोपहर गुरुग्राम में बारिश हुई।
