घाटी में घात लगाने को तैयार बैठे 400 से अधिक आतंकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईएसआई ने अक्तूबर से पहले कश्मीर को दहलाने के लिए 400 से अधिक आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ की साजिश रची। उत्तरी कश्मीर और पुंछ में लांचिंग पैड पर हलचल तेज हुई। आतंकियों को घुसपैठ में मदद देने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर उल्लंघन कर आतंकियों को कवर फायर दे रही है। यही वजह है कि पिछले एक महीने से लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी हो रही है।
