बर्फबारी के बीच 70 पर्यटक फंसे, National Highway 5 बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से चल रही बर्फबारी और तूफान जारी हैं। इसी बीच रविवार को नैशनल हाइवे 5 पर किब्बर से काजा के बीच कई जगहों पर 3 विदेशियों समेत 70 पर्यटक फंस गए हैं। इन रास्तों पर बर्फीले तूफान के कारण रास्ते बाधित हो गए हैं। कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें खाली कराने के लिए ऑपरेशन जारी हैं। बता दें हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, बारिश और तूफानों ने कई रास्तों को बंद कर रखा है। कुल्लू-मनाली हाइवे तक बंद हो गया।
