मां ने नवजात को पॉलीथिन में लपेटकर नाले में फेंका, लेकिन कुत्तों ने बचाई जान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के कैथल में, जहां पॉलिथीन में लिपटी एक नवजात बच्ची को गुरुवार की सुबह डोगरन गेट इलाके में एक महिला ने नाले में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि बच्ची के फेंकने के बाद कुछ कुत्ते नाले के पास पहुंचे और नाले से पॉलिथीन निकालकर जोर-जोर से भौंकने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची तो सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
