फिल्म '2.0' रिलीज, मद्रास हाई कोर्ट ने दिए 12,000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आखिरकार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म '2.0' रिलीज हो ही गई। लेकिन फिल्म से जुड़ी एक और खबर आ रही है, जिसके मुताबिक मद्रास हाईकोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को 12,000 वेबासाइट को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने ये आदेश पाइरेसी को ध्यान में रखते हुए दिए हैं। ये ऐसी वेबसाइट्स हैं, जिन पर तमिल फिल्मों के पाइरेटेड वर्जन दिखाए जाते हैं। इसमें 2,000 से ज्यादा वेबसाइट्स को 'तमिल रॉकर्स' चलाती है।
