धोनी ने कुलदीप को दी खास टिप्स और ट्रेंट बोल्ट हुए शिकार, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
MS धोनी ने फिर प्रूव किया है कि भारतीय टीम को उनके साथ की जरूरत है। क्योंकि कुलदीप यादव उनके निर्देश की वजह से ही ट्रेंट बोल्ट को आउट करने में सफल रहे। धोनी ने स्टंप के पीछे से ट्रेंट के हावभाव पढ़े और कुलदीप से गुगली फेंकने को कहा। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी यादव से कह रहे हैं कि- ये आंख बंद करके रोकेगा। दूसरा वाला डाल सकता है इसको। जैसे ही कुलदीप ने वो गेंद फेंकी, वैसे ही रोहित ने कैच लपक लिया।
