SC पहुंचे धोनी, आम्रपाली ग्रुप से मांगे 40 करोड़ रुपये बकाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
MS धोनी आम्रपाली ग्रुप से अपनी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग के एवज में 40 करोड़ रुपये की बकाया राशि भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। इसे आम्रपाली ग्रुप की एक और बड़ी मुश्किल के तौर पर देखा जा रहा है। हजारों ठगे हुए खरीददारों के बाद अब धोनी ने भी 2009 से 2015 तक आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एम्बेसडर रहने पर बकाया भुगतान को लेकर SC से गुहार लगाई है।
