मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय, India's 100 Richest List आई सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Moneycontrol
फोर्ब्स मैग्जीन की हालिया रिपोर्ट में सबसे अमीर भारतीयों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे ऊपर रहे हैं। 'इंडियाज 100 रिचेस्ट लिस्ट' में मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल टॉप रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 3.40 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 1.51 लाख करोड़ रुपये के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। जबकि आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
