मेलबर्न: सिरफिरे ने किया भीड़ पर चाकू से हमला, पुलिस ने मारी गोली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मेलबर्न के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में आज एक व्यक्ति ने चाकू मारकर कई लोगों की जान लेने की कोशिश की। उसकी इस कोशिश में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गोली मार दी। जख्मी हालत में आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है। हमले में 3 लोग घायल हुए। एक व्यक्ति को गले में चोट आई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि पुलिस ने लोगों से हमले की जगह पर जाने से मना किया है।
