Bombay HC के आदेश के साथ ही खत्म हो गई BEST Bus Strike
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
Bombay High Court के आदेश के बाद मुंबई बस सेवा BEST की हड़ताल आज खत्म हो गई है। ज्ञात हो कि इस हड़ताल के जारी रहने से पूरी मुंबई की लाइफलाइन बुरी तरह से डिस्टर्ब हो गई थी। गौरतलब है कि मुंबई में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात के 33,000 से अधिक कर्मी अपनी कई मांगों को लेकर 8 जनवरी की मध्यरात्रि से ही हड़ताल पर चले गए थे। जिससे शहर में बस सेवा ठप पड़ गई और रोजाना यात्रा करने वाले कम से कम 25 लाख लोग प्रभावित हुए।
