मुंबई ने KKR को हराकर प्लेऑफ की दौड़ से किया बाहर, हैदराबाद नंबर 4
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल 2019 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 9 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही केकेआर का सफर आईपीएल 2019 में समाप्त हो गया है। वहीं मुंबई पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब इस जीत के बाद वो अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर भी पहुंच गई है। जबकि कोलकाता के हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है।
