मुंबई: CST रेलवे स्टेशन के बाहर बना हिमालया ब्रिज गिरा, 6 की मौत, 36 से ज्यादा घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के बाहर बने एक फुटओवर का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिसमें दबने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा शाम 7.35 पर हुआ। ये ब्रिज टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग और एमआरए पुलिस स्टेशन के सामने है। इसे हिमालया ब्रिज भी कहा जाता है। वहीं आज CM देवेंद्र फडणवीस घटनास्थल पर पहुंचे।
