मुंबई इंडियंस ने 18 क्रिकेटर्स को किया रिटेन, ये खिलाड़ी हुए 'बाहर'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mumbai indians
3 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2019 सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगने से पहले 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने आज इसकी जानकारी दी। टीम ने इसके अलावा 5 गैरअनुभवी, 4 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 10 खिलाड़ियों को भी रिटेन किया है। रिटेन किए खिलाड़ियों में हरफनमौला हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय, आदित्य तारे, ईशान किशन, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं।
