बारिश के चलते थमी मुंबई, उफान पर समुद्र, लोगों को चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मुंबई में जारी बारिश का असर अब यातायात पर भी पड़ने लगा है। नालासोपारा स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी रद्द हुईं। अभी सिर्फ CSMT, वार्सी, ठाणे स्टेशन से ही ट्रेनें चल रही हैं। आज 11.52 AM पर मुंबई के समुद्र में हाई टाइड आ सकता है। इसी वजह से लोगों को समुद्र के किनारे के पास ना जाने की हिदायत दी गई है। वहीं हाई टाइड की ऊंचाई 4.53 मीटर हो सकती है।
