मुंबई: रियल एस्टेट फर्म के 40 ठिकानों पर IT विभाग ने मारी रेड, 700 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है. इसी क्रम में कल आयकर विभाग ने रियल एस्टेट फर्म के मुंबई और पुणे के ठिकानों पर छापेमारी की. विभाग ने कंपनी के 40 ठिकानों पर छापेमारी कर 700 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के बारे में पता लगाया. इस बात की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए नीतियां बनाने वाली CBDT ने दी.
