मुंबई: देर रात ATM रूम में हुआ यौन उत्पीड़न, लड़की ने बनाया आरोपी का वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में करीब ढाई बजे रात को म्यूजिक शो से लौट रही एक लड़की ऑटोवाले को किराए का पैसा देने के लिए ATM से पैसा निकालने पहुंची। जहां उसके साथ एक शख्स ने ATM में यौन उत्पीड़न किया। शख्स ने लड़की के कंधे और जांघों को टच करते हुए कहा- क्या उसे मदद चाहिए। प्राइवेट पार्ट जीन्स बाहर निकाले शख्स की बदतमीजी लड़की ने रिकॉर्ड की। आरोपी की पहचान संदीप कुंभरकर के तौर पर हुई।
