बिहार: एक्सिस बैंक की कैश वैन से 52 लाख रुपये की लूट, गार्ड को मारी गोली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
बिहार के मुजफ्फरपुर-सारण हाईवे पर पोखरैरा टोल प्लाजा के पास बारह बजे स्कोर्पियों सवार बदमाशों ने एक्सिस बैंक की कैश वैन से 52 लाख रुपये लूट लिए। बता दें एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा से 1 गार्ड और 2 बैंककर्मी पैसे लेकर सरैया के विभिन्न ATM में पैसा डालने के लिए निकले थे। रास्ते में स्कोर्पियों सवार बदमाशों ने कैश वैन को ओवर टेक कर गाड़ी रोक ली और गार्ड को गोली मार कर रुपये से भरा बक्सा लेकर भाग गए। गार्ड गंभीर रूप से घायल है।
