मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: आरोपियों ने 11 लड़कियों की हत्या की, 'हड्डियों की पोटली' बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
CBI ने कल SC में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा- मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की हत्या की और इस संबंध में एक श्मशान घाट से ‘‘हड्डियों की पोटली'' बरामद हुई। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में करीब 34 लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया था। जिसपर SC बिहार सरकार को भी कई बार फटकार लगा चुका है। अगली सुनवाई 6 मई को होगी।
