मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: CBI ने 3 घंटे तक शेल्टर होम में की जांच, पानी टंकी से लिया सैंपल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Prabhat Khabar
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस की जांच कर रही CBI की टीम आज मुजफ्फरपुर के उसी विवादास्पद शेल्टर होम में पहुंची। इस दौरान CBI के साथ FSL की टीम भी थी। CBI ने करीब 3 घंटे तक मुजफ्फरपुर शेल्टर होम को खंगाला। छत पर बने पानी टंकी से FSL की टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं। बता दें शेल्टर होम के संचालक ब्रजेश ठाकुर पर आरोप है कि उसने टंकी में डुबाकर बच्चियों की हत्या की थी। जिसके बाद FSL की टीम जांच के बाद CBI को रिपोर्ट सौंपेगी।
