प. बंगाल: 150 से ज्यादा लोगों के बैंक खातों में रातों-रात आया इतना पैसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प. बंगाल के पूर्व बर्धमान में 150 से ज्यादा लोगों के बैंक खातों में 2 हजार से 24 हजार रु. तक जमा हुए है, इसके बारे में खुद बैंक को नहीं पता है। इससे एक तरफ जहां ग्राहक खुश हो रहे हैं। वहीं इससे बैंक प्रबंधन की परेशानी बढ़ी है। बैंक अधिकारियों की मानें तो ये सभी Axis बैंक से NEFT के माध्यम से इन बैंकों में जमा हुए। SBI के कटवा शाखा प्रबंधक धर्मदास मंडल ने बताया कि जो भी पैसे जमा हुए हैं, वो सभी 1 जनवरी 2019 को जमा हुए हैं।
