स्पेन: बार्सिलोना में न्यूड होकर सड़कों पर उतर रहे लोग कर रहे हैं प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: express.co.uk
स्पेन के बार्सिलोना में बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में लोग न्यूड होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता और फर कंपनियों के इस्तेमाल के लिए जानवरों की हत्या के खिलाफ हो रहा है। बता दें कि जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक संस्था ये प्रदर्शन कर रही है। शहर के मुख्य शॉपिंग प्लाजा और टूरिस्ट स्पॉट पर आयोजित किया जा रहा है। जहां लोग बिल्कुल न्यूड होकर सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।
